रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले में लंबे समय से रिक्त 80 स्टाफ नर्स और 34 चौकीदार के पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। इन पदों के लिए शीघ्र ही आधिकारिक विज्ञापन जारी होने की संभावना है। हाल ही में खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग और चौकीदार के रिक्त पदों की समीक्षा की थी। बैठक में जिला प्रशासन ने बताया कि दोनों विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और इसके लिए जल्द अधिसूचना जारी होगी। बैठक में विधायक रामसूर्या मुंडा ने अधिकारियों को नवंबर माह तक सभी आवश्यक रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध होने से ग्रामीण और शहरी क्...