Ranchi News: खूंटी में 146 बच्चों के बीच बैग व शिक्षण सामग्री वितरित
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। रैलिस इंडिया लिमिटेड, टाटा ग्रुप (धान्या सीड्स) की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत खूंटी प्रखंड के भूत गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच बैग और ड्राइंग बॉक्स का वितरण किया गया। कंपनी के रीजनल सेल्स मैनेजर अमरेंद्र कुमार ने बच्चों को अनुशासन, सुरक्षा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का महत्व बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान 146 विद्यार्थियों को बैग एवं ड्राइंग बॉक्स दिए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य भोलानाथ चौधरी ने इस पहल के लिए कंपनी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं। सामग्री मिलने से विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम का समापन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.