Ranchi News: खूंटी में लावारिस पिकअप से 89.77 किलो गांजा बरामद
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। खूंटी-रांची मुख्य मार्ग पर बिरसा मृग विहार के समीप जंगल किनारे लावारिस हालत में खड़ी एक पिकअप वैन से पुलिस ने सोमवार को 89.77 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गांजा 40 पैकेटों में छिपाकर रखा गया था। बरामद गांजे की एनसीबी द्वारा अनुमोदित कीमत 44.48 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में एनडीपीएस थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस:
जानकारी के अनुसार पिकअप वैन करीब एक सप्ताह से सड़क किनारे जंगल के पास लावारिस हालत में खड़ी थी। लंबे समय तक वाहन के वहीं खड़े रहने से ग्रामीणों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने खूंटी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एनडीपीएस थाना प्रभारी मणिदीप, एसआई रामदेव यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.