Ranchi News: खूंटी में युवा कांग्रेस का रक्तदान अभियान शुरू
रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस की खूंटी जिला इकाई ने जनसेवा की पहल करते हुए सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर शुरू किया। इस अभियान के पहले दिन 20 यूनिट रक्त संग्रह कर ब्लड बैंक को सौंपा गया। शिविर का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुमित पाठक एवं शारोन सुरीन ने संयुक्त रूप से किया। खूंटी प्रखंड अध्यक्ष यश राजनाथ सहदेव ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव और काउंसलर निशांत झा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने युवा कांग्रेस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में यह अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा। यह भी पढ़ें- Godda News: गोड्डा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.