रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, खूंटी में दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व का समापन एवं अनंत चतुर्दशी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महापर्व के दौरान मंदिर में प्रतिदिन नियम पूजा, अभिषेक और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान 1008 वासुपूज्य स्वामी की प्रतिमा को आकर्षक पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ भगवान की अगवानी की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए:महापर्व के दौरान प्रतिदिन संध्या मंदिर परिसर में आरती के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- Gridih News: अनंत चतुर्दशी ...