रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। आरसी संत मिखाइल मध्य विद्यालय खूंटी के प्राचार्य व संत मिखाइल महागिरजाघर के पुरोहित फादर बेनेदिक्त बारला पर जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला गया। रांची भिखारिएट कैथोलिक सभा की अपील पर निकले मार्च में करीब पांच हजार कैथोलिक मसीही शामिल हुए। रैली डंगराटोली चौक से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक तक पहुंची। सभी लोगों के हाथों में बैनर पोस्ट व कैंडल थे। कैथोलिक सभा के अध्यक्ष अगस्तुस तिर्की ने बताया कि रैली के जरिये मसीही समाज ने हमले की निंदा की। सभी ने हमलावारों की शीघ्र गिरफ्तारी व कानूनी कार्रवाई की मांग की।मुंडा यह भी पढ़ें- फादर बारला पर हमले की जांच को SIT गठित, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज सभा के लोग फादर से मिलेउधर, मुंडा सभा ने शुक्रवार को डिबडीह...