Ranchi News: खूंटी में प्रमाण-पत्रों के लिए विशेष शिविर शुरू
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। राज्य सरकार एवं उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर जिले के सभी छह प्रखंडों में सोमवार से जाति, आय, स्थानीय निवासी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण-पत्र निर्गत करने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत कर दी गई। यह अभियान 7 अगस्त तक संचालित होगा। अभियान के दौरान नए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, वहीं लंबित आवेदनों का भी त्वरित निष्पादन कर पात्र आवेदकों को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान के पहले दिन खूंटी प्रखंड कार्यालय एवं तिरला पंचायत भवन, कर्रा प्रखंड के उड़ीकेल, रनियां प्रखंड के ताम्बा तथा तोरपा प्रखंड के पूर्वी और पश्चिमी पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। वहीं मुरहू और अड़की अंचल कार्यालयों में 3 से 7 अगस्त तक प्रतिदिन विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य पंचायतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.