Ranchi News: खूंटी में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस में गूंजा भाईचारे का संदेश
रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को खूंटी शहर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जन्नतनगर स्थित मदीना मस्जिद के समीप से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और अन्य लोग शामिल हुए। धार्मिक ध्वज और निशान लेकर चल रहे लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाए। पूरे जुलूस मार्ग पर धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। 'रसूल की आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा' के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जुलूस जन्नतनगर से शुरू होकर लियाकत अली लेन, शिवाजी चौक और कर्रा रोड होते हुए बरपिंडा पहुंचा। इसके बाद जुलूस आजाद रोड, भगत सिंह चौक, मेन रोड और नेताजी चौक होते हुए पुनः जन्नतनगर पहुंचा। यहां सामूहिक दुआ के बाद ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.