Ranchi News: खूंटी में गोवर्धन और सोहराई पर्व पर पशुधन की हुई पूजा
रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को खूंटी जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन और सोहराई का पर्व धूमधाम एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पशुधन के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने की परंपरा का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों ने गाय, बैल और भैंसों की पूजा-अर्चना की। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सोहराई पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पर्व के अवसर पर पशुपालकों ने सुबह अपने मवेशियों को नहला-धुलाकर साफ-सुथरा किया। इसके बाद उनके शरीर पर उबटन और रंगों से आकर्षक सजावट की गई। मवेशियों को फूल-मालाओं, घंटियों और झूमरों से सजाया गया तथा उनके सींगों में तेल लगाया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: इटकी में पारंपरिक तरीके से मना सोहराय पर्व वहीं, गोहाल घरों में महुआ की लकड़ी से बनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.