रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में पदयात्रा निकाली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में निकली पदयात्रा एसएस स्कूल के समीप से शुरू होकर बाजारटांड़ होते हुए समाहरणालय पहुंची। पदयात्रा में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के प्रति विरोध जताया। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन ज्ञापन सौंपना समाहरणालय पहुंचने के बाद जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप...