Ranchi News: खूंटी पुलिस ने एक माह में 130 प्रतिशत मामलों का किया निष्पादन
रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग हुई।
बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय बैठक में एसपी ने थानावार कांडों की समीक्षा करते हुए लंबे समय से लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने, वारंट और समन की प्रक्रिया तेज करने तथा न्यायालय से संबंधित मामलों में स्पीडी ट्रायल प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कन्विक्शन रेट बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
पुलिस का प्रदर्शन एसपी ने बताया कि पिछले माह की तुलना में इस माह पुलिस ने करीब 130 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया है। बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की सराहना की। वहीं, एनडीपीएस से जुड़े मामलों में विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.