Ranchi News: खूंटी टोली में जलमीनार निर्माण का किया शिलान्यास
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। सोंस पंचायत के खूंटी टोली में 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत जलमीनार निर्माण योजना का शनिवार को जिला परिषद सदस्य मो. आदिल अजीम ने शिलान्यास किया। जलमीनार के निर्माण से गांव में पेयजल की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। मौके पर मो. आदिल अजीम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की जरूरत और मांग के आधार पर विकास योजनाओं को स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी आवश्यकतानुसार विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे। ग्रामीणों ने योजना के लिए जिला परिषद सदस्य के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.