Ranchi News: खूंटी के विद्यालयों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कल से, तिथि तय
रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में रक्तदान पखवाड़ा के तहत जिले के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सह जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप्ति कुमारी ने संबंधित विद्यालयों के लिए पत्र जारी किया है। अभियान के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों-शिक्षिकाओं और अभिभावकों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही विद्यालयवार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक ने बताया कि जिले के शैक्षणिक संस्थानों में स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिले के 15 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। इन विद्यालयों में शिविर आयोजित हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.