रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। जिले में कृषि कार्यों को आसान बनाने और किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने मंगलवार को भूमि संरक्षण विभाग की अनुदान आधारित कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत प्रगतिशील किसानों के बीच विभिन्न कृषि यंत्रों का वितरण किया। इस दौरान किसानों को पावर वीडर, राइस हॉलर विद पॉलिशर, फ्लोर मिल और एचडीपीई पाइप उपलब्ध कराए गए। वहीं, कुछ प्रगतिशील किसानों और जेएसएलपीएस के महिला समूहों की दीदियों को अनुदान पर ट्रैक्टर और मिनी ट्रैक्टर भी दिए गए। इसके अलावा, केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) के तहत एसएमएएम उपयोजना के अंतर्गत कृषि उपकरण बैंक की स्थापना के लिए व्यक्तिगत किसानों को अनुदान पर रोटावेटर उपलब्ध कराए गए। कृषि कार्यों...