Ranchi News: खुखरा में पारंपरिक वेशभूषा में मनाया स्वतंत्रता दिवस
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के खुखरा गांव स्थित खुखरा गढ़ सांस्कृतिक केंद्र के परिसर में स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक तरीके से मनाया गया। केंद्र के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर गाजे-बाजे के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं के अनुसार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष फुलमनी देवी ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर सचिव सुदामा सिंह ने कहा कि गांव के सभी त्योहारों में हमारी सांस्कृतिक परंपरा की इसी तरह प्रस्तुति होनी चाहिए, जिससे हमारी सांस्कृतिक परंपरा बची रहे। मौके पर प्रभात साहू, गोविंद महली, जगदीश महली, सुखु महली, राधा देवी, रीता देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चिन्मय विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.