रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के करगे, हातमा और मालटोटी गांव में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला परिषद सदस्य विनोदित तिग्गा ने जर्सी और खेल सामग्री वितरित की। खेल सामग्री मिलने से स्थानीय खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। मौके पर विनोदित तिग्गा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें बेहतर सुविधाएं और आगे बढ़ने के अवसर देने की है। उचित संसाधन और प्रोत्साहन मिलने पर ग्रामीण खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। खेल सामग्री प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने इस पहल के लिए जिला परिषद सदस्य विनोदित तिग्गा, जिला परिषद प्रतिनिधि रबुल अंसारी समेत अन्य सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...