Ranchi News: खाली क्वार्टरों से राजस्व जुटाकर वेतन संकट दूर करे प्रबंधन: यूनियन
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। हटिया कामगार यूनियन ने कहा है कि एचईसी के खाली क्वार्टरों का इस्तेमाल कर प्रबंधन निगम के लिए अतिरिक्त राजस्व जुटा सकता है। इसके लिए खाली आवासों को लीव लाइसेंस या लीज पर देने की योजना बनाई जा सकती है। इससे एक ओर निगम की आय बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के संकट को कम करने में भी मदद मिल सकती है। यूनियन के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा है कि एचईसी में वेतन भुगतान का संकट लंबे समय से बना हुआ है। निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में वेतन भुगतान के लिए केवल उत्पादन से होने वाली आय पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं दिख रहा है। ऐसे में टाउनशिप के उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल निगम की आर्थिक स्थिति को सहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.