रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के असरो मोड़ के समीप रांची-गुमला फोरलेन मार्ग के किनारे स्थित एक कृषि केंद्र खाद-बीज दुकान में रविवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार दुकान संचालक असित कुमार केसरी रविवार रात लगभग सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।

घटना का विवरण सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। चोरों ने दुकान के पीछे लगे ग्रिल का ताला और अंदर के तीन दरवाजों के ताले तोड़ दिए थे। सामान बिखरा पड़ा था और कई सामान गायब थे। कैश काउंटर से नगद भी गायब मिला। वहीं असित कुमार बेड़ो थाना में लिखित आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने ने 12 हजार रुपये नगद के अलावा 30 किलो धान बीज, टमाटर बीज 12 पैकेट, मिर्च बीज 10 पैकेट, खीरा बीज 10 पैकेट, गार्डन पाइप 2 पीस, स...