रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड में किसानों से यूरिया और डीएपी खाद की मनमानी कीमत वसूले जाने के विरोध में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में माकपा और किसान सभा ने किसानों के साथ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि यूरिया 400 से 450 रुपये प्रति बोरा बेची जा रही है, जबकि इसकी निर्धारित कीमत 266 रुपये है। इसी तरह 1350 रुपये कीमत वाली डीएपी 2200 रुपये प्रति बोरा बेची जा रही है। दुकानदार लिक्विड यूरिया के नाम पर भी किसानों से मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: माकपा और किसान सभा का प्रदर्शन आजमामले की जांच की मांग झारखंड राज्य किसान सभा और माकपा ने मामले की जांच की मांग की है। प्रदर्शन के बाद सीओ को ज्ञापन सौंपकर प्रखंड में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, हाथियों के आतंक से किसानों को निजात दिलाने, जर्जर सड़कों का नि...