Ranchi News: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, तीन दुकानों पर जुर्माना
रांची, नवम्बर 26 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही बाजार के अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। फूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने बाजारटांड़ की 10 दुकानों की जांच की। इसमें तीन दुकानदारों का चालान काटकर जुर्माना लगाया गया, जबकि अन्य दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। फूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि होटल सहित खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को फूड लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया है। साथ ही दुकानों में साफ-सफाई रखने और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों व केमिकल युक्त सामग्री को तत्काल हटाने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.