Ranchi News: खादगढ़ा बस टर्मिनल में टोल वसूली से निगम की कमाई 1.50 लाख पार
रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। खादगढ़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में टोल टैक्स की वसूली अब रांची नगर निगम खुद कर रहा है। 25 सितंबर से शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत नगर निगम के खाते में अब तक करीब 1.50 लाख रुपये टोल टैक्स के रूप में जमा हो चुके हैं। वसूली को पारदर्शी बनाने के लिए 15 दिनों का रोस्टर तैयार किया गया है। इसके तहत अधिकारियों की संयुक्त टीम सुबह चार से रात 10 बजे तक दो पालियों में तैनात रहेगी। नगर निगम ने बसों के लिए 150 रुपये और ऑटो के लिए 20 रुपये टोल शुल्क (24 घंटे के लिए मान्य) तय किया है।यात्रियों और चालकों से निर्धारित दर पर ही भुगतान करने की अपील की गई है। किसी भी अतिरिक्त या अवैध वसूली की शिकायत निगम से की जा सकती है। इसके अलावा, टर्मिनल पर अवैध कब्जे और अनधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.