Ranchi News: खरीदारी के साथ परंपरा महोत्सव के मेले का समापन
रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: रांची। मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के सानिध्य में आयोजित चार दिवसीय परंपरा महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर सावन सिंधारा का आयोजन किया गया। मेला में मारवाड़ी समाज के खानपान, पहनावा, हस्तशिल्प, कला, संस्कृति से शहरवासी रूबरू हुए। लोगों ने इस मेले की सराहना की। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में अंतिम दिन महिला उद्यमियों के लगे स्टॉलों पर भीड़ रही। स्टॉलों पर लोगों ने हस्तशिल्प से लेकर खानपान के पारंपरिक व्यंजनों की खरीदारी की। समापन दिवस पर कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह, सांसद महुआ माजी, महापौर रौशनी खलखो भी शामिल हुई। यह सभी अतिथि सायंकाल को कार्यक्रम के समय आए और मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सभी अतिथियों ने मेला में महिला उद्यमियों के लगे स्टालों पर जाकर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.