Ranchi News: खरीदारी कर पैदल जा रही युवती से मोबाइल छिनतई
रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: रांची। चुटिया की रहने वाली कामिनी मेहता से बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वारदात को अपराधियों ने रविवार की रात उस समय अंजाम दिया, जब कामिनी शहीद चौक के रास्ते से पैदल गुजर रही थीं। कामिनी मेहता ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मूलरूप से गढ़वा की रहने वाली कामिनी मेहता ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की रात वेंडर मार्केट से खरीदारी कर पैदल शहीद चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके हाथ से मोबाइल झपटा और तेजी से अलबर्ट एक्का चौक की ओर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.