Ranchi News: खराब चापाकलों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग से किया जाएगा रिचार्ज
रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। भूगर्भ जल स्तर के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में रांची नगर निगम ने पहल की है। नगर निगम क्षेत्र के सभी खराब चापाकलों व सरकारी बोरिंग का उपयोग वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) प्रणाली के माध्यम से भूगर्भ जल रिचार्ज के लिए करेगा। इसका उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम उपयोग कर भूगर्भ जल स्तर बढ़ाना और भविष्य की जल आवश्यकताओं के लिए स्थायी समाधान तैयार करना है। इस संबंध में गुरुवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जलापूर्ति शाखा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीकी मानकों, उपयुक्त स्थलों के चयन और समयबद्ध कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम अब तक 85 स्थानों पर रेन वाटर हार्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.