Ranchi News: खराब चापाकलों की मरम्मत और नल-जल योजनाएं चालू कराने के दिए निर्देश
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। खूंटी लोकसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर सांसद कालीचरण मुंडा ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार के साथ बैठक की। बैठक में जिले में पेयजल की स्थिति और विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं की समीक्षा की गई। सांसद ने बरसात के मौसम को देखते हुए जिले में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खराब पड़े सभी चापाकलों की तत्काल मरम्मत कराने तथा नल-जल योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पेयजल के लिए नदी, चुआं और डाड़ी के पानी पर निर्भर नहीं रहना पड़े। बरसात में दूषित पानी के कारण टाइफाइड, डायरिया समेत कई जलजनित बीमारियों का खतरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.