Ranchi News: खराब गुणवत्ता वाला 50 किलोग्राम पनीर जब्त
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दीपावली और महापर्व छठ को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों की टीम ने बिरसा चौक, धुर्वा के आसपास संचालित ठेला, खोमचा, रेस्टोरेंट, होटल और खुदरा खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 10 दुकानों की जांच की गई। इनमें से दो दुकानों में लगभग 50 किलोग्राम अमानक पनीर कारोबारियों के पास से बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। टीम ने पनीर की गुणवत्ता पर संदेह जताते हुए आवश्यक कार्रवाई की। जांच के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.