रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र (रामकृष्ण मिशन आश्रम) द्वारा मांडर प्रखंड के गुड़गुड़जारी, कैम्बो और मुरजुली गांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें किसानों को धान की सीधी बुआई और खरपतवार नियंत्रण तकनीक की जानकारी दी गई। इंजीनियर ओपी शर्मा ने बताया कि तीनों गांवों की 50 एकड़ भूमि पर विशेष किस्म का प्रत्यक्षण किया गया है। उन्होंने कम लागत में बेहतर पैदावार के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रक्षेत्र सहायक प्रदीप महतो, गंदुरा उरांव समेत कृषि कर्मी और किसान शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...