Ranchi News: खरना संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: सोनाहातू/राहे,हिटी। सोनाहातू और राहे प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को खरना अनुष्ठान के साथ छठ महापर्व की रौनक बढ़ गई। चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने स्नान और पूजा-अर्चना के बाद भगवान भास्कर का ध्यान कर खरना का भोग तैयार किया। शाम को विधि-विधान से पूजा के बाद खीर का प्रसाद ग्रहण किया और परिवार सहित श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया। खरना का प्रसाद पाने के लिए लोगों का व्रतियों के घर पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस दौरान गांवों में भक्तिमय माहौल बना रहा। रविवार की शाम व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: व्रतियों ने किया खरना, आज दिया जाएगा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.