Ranchi News: खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय सहित खुखरा, तुको, पाकल, मेड़ी, खत्री खटंगा, ईंटा, चिल्द्री, जरिया, हरिहरपुर जामटोली, जहानाबाज, जमनी और नेहालु समेत दर्जनों गांवों में शनिवार को खरना के साथ छठ महापर्व की रौनक बढ़ गई। छठ व्रतियों ने दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को विधि-विधान से खरना पूजा की और छठी मइया को प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद व्रतियों और श्रद्धालुओं ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए ठेकुआ सहित अन्य प्रसाद तैयार कर फल-फूल और पूजन सामग्री से सूप सजाए जाएंगे। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज :...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.