Ranchi News: खनिज संशोधन विधेयक झारखंड के लिए अभिशाप : बोदरा
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। डुडरी में रविवार को झारखंड उलगुलान संघ की केंद्रीय समिति की बैठक संयोजक अलेस्टेयर बोदरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संसद के मानसून सत्र में पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने विधेयक के प्रावधानों को झारखंड के हितों के विपरीत बताते हुए राज्य के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि विधेयक कानून बनने से झारखंड को करीब 10 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का दावा है। इसका सीधा असर राज्य के विकास और झारखंडियों के हितों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत राज्यों को खनिजों पर कर लगाने का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने जुलाई 2024 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.