रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में खनिज ब्लॉकों के अन्वेषण, विकास और खनन कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए झारखंड मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड ब्लॉक डेवलपमेंट पॉलिसी, 2026 के गठन को स्वीकृति दे दी गई। इस नीति का उद्देश्य झारखंड एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेईएमसीएल), झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (जेएसएमडीसीएल) और अन्य सरकारी संस्थाओं को प्राप्त या आवंटित खनिज ब्लॉकों के विकास एवं संचालन के लिए पारदर्शी, वस्तुनिष्ठ और नीतिगत व्यवस्था स्थापित करना है। प्रस्तावित नीति के तहत उपलब्ध भूवैज्ञानिक जानकारी के आधार पर खनिज ब्लॉकों को आंशिक रूप से अन्वेषित और पूर्ण रूप से अन्वेषित श्रेणियों में बांटा जाएगा। उपर्युक्त श्रेणियों के तहत हर ब्लॉक की भूवैज्ञानिक स्थिति, उपलब्ध आंकड़ों, परियोजना की समय...