रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के खत्रीखटंगा गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में रविवार को दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों और समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गापूजा की नई समिति का गठन किया गया। इसमें प्रीत सेठ को अध्यक्ष, रतन लाल खन्ना को उपाध्यक्ष, तुषार लाल खन्ना को सचिव और अंकांशु खन्ना को कोषाध्यक्ष बनाया गया। भूषण टंडन, कुणाल टंडन और नयन टंडन को संरक्षक, आदित्य लाल खन्ना को पुजारी और गौरव खन्ना को मीडिया प्रभारी बनाया गया। सदस्यों में साकेत टंडन, कुमारेस सहगल, चंचल सहगल, अभिषेक टंडन, सिद्धार्थ खन्ना, अमन टंडन, आदर्श टंडन, प्रेम सेठ, रजत खन्ना और हर्ष टंडन समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...