Ranchi News: खड़े ट्रेलर में हाइवा ने मारी टक्कर, चालक-खलासी की मौत
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची-गुमला फोरलेन मार्ग पर हांठू मोड़ के समीप गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे भीषण सड़क हादसे में हाइवा चालक और खलासी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार रात गुमला की ओर जा रहा एक मालवाहक ट्रेलर हांठू मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक-खलासी उसमें फंस गए। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने केबिन से चालक को बाहर निकालकर बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं खलासी लक्ष्मण उरांव केबिन में फंसे रहे। सूचना मिलने पर बेड़ो थाना के एसआई अनिल टोप्पो, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.