Ranchi News: खड़ी बोरिंग मशीन से टकराई बाइक, युवक गंभीर
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी मोड़ के निकट रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान इटकी के कुंदी गांव निवासी सोमा टोप्पो, पिता बुधवा टोप्पो, के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए नगड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, रांची रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमा टोप्पो बाइक से जा रहा था। इसी दौरान इटकी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी बोरिंग मशीन से उसकी बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.