Ranchi News: क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में सहायक प्राध्यापक के पांच पदों पर होगी नियुक्ति
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स रांची के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में सहायक प्राध्यापक के पांच पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। इससे संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। रिम्स प्रबंधन के अनुसार, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। योग्य चिकित्सकों की नियुक्ति से नेत्र रोगों के उपचार में सहायता मिलेगी। साथ ही चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। रिम्स प्रशासन का कहना है कि संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को गुणवत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.