रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। क्षेत्रीय गौरव मंच ने बुधवार को अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने नामों की घोषणा करते हुए बताया कि 18 जिला अध्यक्षों के नाम भी एक महीने के अंदर घोषित कर दिए जाएंगे। कार्यसमिति में चार संरक्षक बनाए गए हैं। इनमें पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह और लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव शामिल हैं। पूर्व विधायक प्रवीण सिंह केंद्रीय अध्यक्ष, डॉ. अजय नाथ शाहदेव वरीय उपाध्यक्ष और पूनम सिंह, मनोज सिंह, सुधीर सिंह, हेमंत सिंह देव, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, अजय सिंह तथा बोकारो के परिंदा सिंह केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा कई पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों के नामों की भी ...