रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को रांची जिले के 127 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है। परीक्षा केंद्रों के बाहर असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ जुटाकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। निषेधाज्ञा रविवार को सुबह 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।प्रशासन यह भी पढ़ें- झारखंड क्षे...