रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। क्षत्रिय गौरव मंच महिला शाखा की बैठक रविवार को हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक गेस्ट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक पूनम सिंह ने की। बैठक में दो अगस्त को महिला शाखा की ओर से सम्मेलन के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। तय हुआ कि सम्मेलन सह परिचय कार्यक्रम में राज्य भर से समाज की महिलाएं शामिल होंगी। इसमें समाज में व्याप्त कुरीति, शिक्षा, नशापान का विरोध समेत आपसी एकजुटता को लेकर विचार गोष्ठी का भी होगी। कार्यक्रम के समापन पर रात्रि भोज का भी आयोजन होगा। सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। संगठन की ओर से मानवता की सेवा को लेकर किए जाने वाले कार्य को और आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। बैठक में संगठन की ऋतु रानी सिंह, अन्नू सिंह, पूजा सिंह, सुलेखा देवी, गीता देवी, चतरा...