Ranchi News: क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के बाद टोड़ांगडीह-चातोमउटूब के बीच आवागमन शुरू
रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड की तिनतिला पंचायत अंतर्गत टोड़ांगडीह और चातोमउटूब गांव के बीच स्थित पुलिया हाल की भारी बारिश में बह जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। सूचना मिलते ही तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने तत्काल अस्थायी मरम्मत कराने का निर्देश दिया। विधायक के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल मौके पर पहुंचे और आवागमन बहाल करने के लिए होम पाइप लगवाकर पुलिया की अस्थायी मरम्मत कराई। मरम्मत के बाद मार्ग को फिलहाल लोगों के आने-जाने योग्य बना दिया गया है, जिससे दोनों गांवों के ग्रामीणों को राहत मिली है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने बताया कि तोड़ांग-घाघरा पथ पर इचाकुटी स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया की भी जल्द मरम्मत कराई जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.