Ranchi News: क्विज और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
रांची, नवम्बर 6 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची। योगदा सत्संग कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी आईटी विभाग के टीम डेवलपर्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्विज व प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। क्विज में 14 टीमों और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग में 19 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अतिरिक्त सचिव कर्नल हिमांशु शेखर ने छात्रों को निरंतर सीखने और चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। क्विज में 'कैसर इन्विक्टस' (त्रिशा कुमारी, आदित्य कुमार) प्रथम, 'एफएपी ब्वॉयज' (नवीन कुमार, धीरज कुमार) द्वितीय और 'थिंक टैंक' (पूजा कुमारी, सुहानी कुमारी) तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी ने प्रथम, परिघ कुमार ने द्वितीय तथा आयुष कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.