रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। बंगाल से रांची लाए जा रहे एक कंडम बस के सड़क पर गिर जाने से मंगलवार को रांची-मुरी मार्ग करीब तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा। घटना सुबह करीब 10 बजे बरवदाग पंचायत के असरी गांव के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, बंगाल से एक कंडम बस को क्रेन के माध्यम से रांची लाया जा रहा था। इसी दौरान संकीर्ण पुलिया के पास एक वाहन को रास्ता देने के क्रम में क्रेन अनियंत्रित हो गया, जिससे बस क्रेन से अलग होकर सड़क पर गिर गई। बस के सड़क पर गिरने से सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर बस को हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...