रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। कोविड-19 महामारी के दौरान प्रभावित कारोबार के लिए लीज रेंट में छूट या माफी देने के अनुरोध पर दोबारा विचार करने के झारखंड हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश को चुनौती देना राज्य सरकार को भारी पड़ा। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि एकल पीठ ने सरकार को केवल लीज रेंट में छूट देने के अनुरोध पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया था। मामले की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए यह आदेश उचित था। इसमें हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं बनता है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की खंडपीठ ने यह आदेश दिया। एक्वा वर्ल्ड ने मांगी थी लीज रेंट में छूट

एक्वा वर्ल्ड की लीज रेंट छूट की मांग मामला रांची की साझेदारी फर्म एक्वा वर्ल्ड से जुड़ा है। फर्म के साझेदार ...