Ranchi News: कोलाबोऊ स्नान व नवपत्रिका प्रवेश के साथ बंग समुदाय ने की महासप्तमी की पूजा
रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बंग समुदाय में शनिवार को कोलाबोऊ स्नान और नवपत्रिका प्रवेश के अनुष्ठान के साथ महासप्तमी की पूजा की गई। दुर्गा बाड़ी पूजा समिति द्वारा हुए इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भक्त आए। नवपत्रिका को स्नान कराने के बाद उसे वधू के रूप में सजाकर मां दुर्गा के साथ स्थापित किया गया। ढाक की गूंज, शंख-उलूक ध्वनि व मंत्रोच्चार के बीच वातावरण भक्तिमय हो गया। कोलाबोऊ स्नान के लिए दुर्गा बाड़ी पूजा समिति के सदस्य सुबह लाइन टैंक तालाब पहुंचे। यहां स्नान का अनुष्ठान किया गया। इसके बाद नवपत्रिका को मंदिर लाकर स्थापित किया गया। मंदिर के पुरोहित काशीनाथ भट्टाचार्य, कांति चटर्जी व चयन राय ने पूजा करायी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नवपत्रिका प्रवेश के साथ शहर में महासप्तमी का उल्लास, मां के दर्शन को उमड़े भक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.