Ranchi News: कोर्ट परिसर में पति ने पत्नी को पीटा
रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: रांची। रांची व्यवहार न्यायालय परिसर में आरती दास नाम की महिला के साथ पति विकास चंद्र ने मारपीट की। मारपीट में आरती जख्मी हो गई। मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि आपसी सहमति से विवाह संबंध विच्छेद करने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया था, जिसको सोमवार को स्वीकार करने की तारीख तय थी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता राजहाट रोड की रहने वाली पीड़िता तय समय पर कोर्ट पहुंच गई थी, लेकिन पति कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इसी बीच वह न्यायालय परिसर में आ धमका व जमकर पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में रांची के पति समेत चार पर केस इस क्रम में उन्होंने अपशब्द भी कहे। केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.