रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। दैनिक हिन्दुस्तान में 28 अक्तूबर को खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार पेयजल विभाग की नींद टूटी। मुरहू के गनालोया स्थित पंप हाउस से 12वें दिन शुक्रवार को जलापूर्ति बहाल कर दी गई। इससे कोड़ाकेल और मुरहू पंचायत समेत एक दर्जन से अधिक गांवों की दो हजार से ज्यादा आबादी को बड़ी राहत मिली है। पिछले 12 दिनों से जलापूर्ति ठप रहने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए पानी की व्यवस्था करने में भी कठिनाइयां हो रही थीं। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग:

पंप हाउस की खराबी दूर होने के बाद बहाल हुई जलापूर्ति जानकारी के अनुसार, गनालोया स्थित पंप हाउस में तकनीकी खराबी आने के कारण जलापूर्ति बंद हो गई थी। इसके बावज...