रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: रांची। कोकर राज्यकृत प्राथमिक विद्यालय तिरिल में मंगलवार को सदर थाने की पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की टीम ने स्कूल परिसर में जुआरियों को खदेड़ा। हालांकि, पुलिस ने मौके पर से जुआरियों की स्कूटी, मोबाइल, दो कड़ाही और एक कुदाल जब्त कर लिया है। बाद में स्कूटी का मालिक वहां पहुंचा। जुआरियों से उसका कोई ताल्लुक नहीं होने के कारण स्कूटी छोड़ दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल में आए दिन जुआरियों का अड्डा रहता है। यहां तक कि एक ओर स्कूल चल रहा होता है और दूसरी ओर जुआरी जुआ खेलते रहते हैं, जो अक्सर नशे की हालत में रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...