Ranchi News: कोकर में शिक्षिका से सोने की चेन झपट अपराधी फरार
रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सुरेंद्रनाथ स्कूल की शिक्षिका से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली। बुधवार की सुबह स्कूल जाते समय शिक्षिका के साथ यह घटना हुई। शिक्षिका रुचिका पांडेय ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कोकर चौक के पास रहने वाली शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह सुबह में स्कूल जा रही थीं। तभी कोकर चौक के पास एक बाइक से दो अपराधी पहुंचे। उनके गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। इसके बाद वह थाना पहुंचीं और मामला दर्ज कराया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.