Ranchi News: कोकर में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कोकर डिस्टिलरी पुल के पास मंगलवार को खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाइक में लगी आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन इस दौरान बाइक पूरी तरह से जल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि डिस्टिलरी पुल के पास बाइक खड़ी थी, इसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। घटना के दौरान बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया, क्योंकि वह पास में खड़ा था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.