रांची, नवम्बर 21 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को निगम पदाधिकारियों के साथ कोकर चौक स्थित सैमफोर्ड हॉस्पिटल के पास पुल व आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हरमू नदी पुल व कोकर डिस्टिलरी पुल की तर्ज पर उक्त पुल के दोनों ओर जालीनुमा घेराबंदी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोग पुल से नीचे कूड़ा-कचरा न फेंकें और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के साथ-साथ नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा नगर आयुक्त ने स्वच्छता शाखा को क्षेत्र के बड़े नाले की समुचित सफाई कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी के मार्ग...