Ranchi News: कोकर चूना भट्ठा में बंद घर से छह लाख की संपत्ति की चोरी
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कोकर चूना भट्ठा में रहने वाले सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मी रामजी प्रसाद के बंद पड़े आवास से चोरों ने सवा लाख रुपये नगद और करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण की चोरी कर ली। मकान में जिस समय चोरी की घटना हुई, उस समय गृहस्वामी शारदीय नवरात्र में पूजा-अर्चना के लिए भुरकुंडा गए हुए थे। उनके रिश्तेदार अनुज कुमार से मिली सूचना के बाद वे वापस लौटे तो पाया कि मकान के एक कमरे में आलमीरा में रखा 1.25 लाख रुपये नगद, सोने की चेन, दो जोड़ा कान की बाली, मांगटीका, अंगूठी, चार जोड़ा पायल व अन्य कीमती सामान समेत छह लाख रुपये की संपत्ति गायब थी। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सूचक भुरकुंडा के अलावा कोकर चूना भट्ठा में अपनी संबंधी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.